Sunday, March 1, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

“पॉवर स्टार” का नया सियासी पावर: दिल्ली में नितिन नवीन से मुलाकात, क्या राज्यसभा जाएंगे पवन सिंह?…

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार शोर उनके किसी ‘लॉलीपॉप’ गाने का नहीं, बल्कि दिल्ली के सियासी गलियारों में हुई एक खास मुलाकात का है। गुरुवार को पवन सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की, जिसके बाद बिहार की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म है। भाजपा की दो सीटों में से एक सीट संगठन के किसी अनुभवी नेता को मिल सकती है, जबकि दूसरी सीट पर ‘ग्लैमर और जनाधार’ का तड़का लगाने के लिए पवन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।

क्या राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं पवन सिंह?
बिहार में अप्रैल में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। संख्या बल के हिसाब से भाजपा के पास 2 सीटें सुरक्षित हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि पार्टी इनमें से एक सीट पवन सिंह को दे सकती है। इसके पीछे कई बड़े समीकरण काम कर रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने भाजपा के लिए ‘स्टार प्रचारक’ के तौर पर जमकर पसीना बहाया। शाहाबाद और मगध के इलाकों में राजपूत और कुशवाहा समीकरण को साधने में उनकी लोकप्रियता ने अहम भूमिका निभाई। बता दें, पवन सिंह सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि युवाओं के बीच एक बड़ा ‘क्राउड पुलर’ चेहरा हैं। भाजपा उन्हें सदन भेजकर इस लोकप्रियता को स्थायी वोट बैंक में बदलना चाहती है।

हारी बाजी के बाद भी बढ़ा कद;
भले ही काराकाट लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनकी ‘घर वापसी’ धमाकेदार रही है। गृह मंत्री अमित शाह से उनकी सीधी पहुंच और अब नितिन नवीन के साथ यह मुलाकात बताती है कि पार्टी उन्हें किनारे करने के बजाय ‘बड़ी जिम्मेदारी’ देने के मूड में है। सांसद मनोज तिवारी भी पहले ही इशारा कर चुके हैं कि पवन सिंह के लिए भाजपा ने कुछ ‘बड़ा’ प्लान कर रखा है।

नितिन नवीन की नई रणनीति;
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बड़ी मुलाकात है। इससे साफ संकेत मिलता है कि भाजपा की नई टीम युवाओं और क्षेत्रीय दिग्गजों को तवज्जो देकर बिहार में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

राजेश मिश्र

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS