दिल्ली-NCR में गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट 60 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं गिर सकते हैं ओले

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट, 60 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं; गिर सकते हैं ओले मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली-NCR में बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

गुरुग्राम में छाए काले बादल

नई दिल्लीः चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिल्ली तक दिखाई दे रहा है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार तड़के सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने गुरुवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

*दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज कौरवा चौथ के दिन बारिश होगी। मौसम के इस मिजाज के कारण करवा चौथ का व्रत रखने वालों के लिए तय समय पर चांद देखना मुश्किल हो सकता है।

दिल्ली के तापमान में गिरावट

मौसम में इस बदलाव से दिल्ली में दिन के तापमान में भी गिरावट आ गई है। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे दिन की गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं के असर के कारण सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो सकती है। यह पूर्वानुमान ऐसे समय में आया है जब सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था।

बारिश, तेज हवाओं और कम तापमान के कारण दिल्ली-एनसीआर में लोगों की आवाजाही और शाम के कार्यक्रमों पर असर पड़ रहा है।