Thursday, April 2, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्लास रूम में अध्ययन कर रहे छात्रों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग मन लगाकर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें। सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान के लिए संकल्पित है।

बिहार के युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने हिमाद्री छात्रावास का भी जायजा लिया साथ ही अन्य छात्रावासों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे परिसर को व्यवस्थित रखें और यहां प्रशिक्षण पाने वाले छात्रों की सुविधाओं का ख्याल रखें।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

राजेश मिश्र

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS