Wednesday, March 11, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

बिहार में मौसम का U टर्न, इन 8 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना: बिहार में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मार्च की शुरुआत से ही गर्मी का असर दिखने लगा है. राज्य में तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, इन सभी 8 जिलों में वज्रपात के साथ मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी आशंका जतायी गयी है.

राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा गर्मी बक्सर, गया, औरंगाबाद, रोहतास और पटना जिलों में महसूस की जा रही है. मार्च के महीने में ही लू जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव की आशंका जतायी है. आईएमडी के अनुसार 9-11 मार्च तक इसका असर दिखेगा. 11 मार्च को राज्य के 8 जिलों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

राजेश मिश्र

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS