Friday, April 24, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

ट्रिपल सी’ से समझौता नहीं करेंगे सीएम सम्राट चौधरी,

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार आज यानी 24 अप्रैल को विधानसभा में अपनी ताकत दिखाएगी. मुख्यमंत्री सदन में विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) पेश करेंगे, जिससे यह आधिकारिक तौर पर साफ हो जाएगा कि सरकार के पास बहुमत है या नहीं. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू करने का समय तय किया है.

सचिवालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, सबसे पहले स्पीकर का संबोधन होगा और उसके ठीक बाद मुख्यमंत्री अपना प्रस्ताव रखेंगेबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि नीतीश कुमार द्वारा 2006 में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50% आरक्षण देने का फैसला ऐतिहासिक था, जिसका परिणाम है कि आज नगर निकाय और पंचायतों में करीब 59% महिलाएं निर्वाचित होकर आ रही हैं.

सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति गलत नजर उठाने वालों के खिलाफ बिहार पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने घोषणा की कि ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) करेगा, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो सके. मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य में 1.36 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश आया है और अगले एक साल में इसे बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने विपक्ष के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छी चीजों में हम समर्थन देंगे.अच्छी बात है हम भी चाहेंगे और देखेंगे कि उनका समर्थन मिले. वहीं नीतीश को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कोई नहीं हटा सकता. नीतीश कुमार को ना राजनीति से और ना दिल से कोई हटा सकता है. नीतीश कुमार इच्छा शक्ति वाले नेता हैं.

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ता किसी की ‘पाठशाला’ या बपौती नहीं, बल्कि 14 करोड़ बिहारियों के आशीर्वाद से मिली जिम्मेदारी है. उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार के 22 सदस्यों को जबरन जेल में डाला गया था, लेकिन उन्होंने निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की. सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा में यदि लालू यादव का अत्याचार नहीं होता तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनता.

उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कोई किसी का उत्तराधिकारी नहीं होता. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ाया. मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि लालू जी युवा मुख्यमंत्री हुए लेकिन वह बिहार को लूटने में लग गए. उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार एकजुट है और बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

राजेश मिश्र

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS