Monday, March 9, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! हेलमेट-मास्क पर लगी रोक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात…

राजधानी के सिविल कोर्ट परिसर को एक अज्ञात ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम;
धमकी मिलने के तुरंत बाद पीरबहोर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया। कोर्ट के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात है और हर आने-जाने वाले की गहन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ कड़े नियम लागू किए गए हैं। बिना पहचान सुनिश्चित किए किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। हेलमेट और मास्क पहनकर आने वालों को गेट पर ही रोका जा रहा है और इन्हें उतरवाने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। पुलिसकर्मी बैग और अन्य सामानों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई और स्थिति;
पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी के अनुसार, धमकी भरा मेल सुबह प्राप्त हुआ था। सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को ‘सैनिटाइज’ (सुरक्षा जांच) किया गया। गनीमत यह है कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस प्रशासनने कहा- “सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर व्यक्ति की उचित जांच करें। सुबह ही पूरे परिसर की सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई थी ताकि अदालती कामकाज में कोई बाधा न आए।”

कामकाज पर नहीं पड़ा असर;
इतनी बड़ी धमकी के बावजूद पटना सिविल कोर्ट में जनजीवन सामान्य है। वकीलों और मुवक्किलों की आवाजाही हर दिन की तरह जारी है। कोर्ट की कार्यवाही पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है और सुरक्षा के घेरे में कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है।

राजेश मिश्र

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS