Thursday, March 5, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

उपेंद्र कुशवाहा RLM से राज्यसभा उम्मीदवार, संजय सरावगी बोले- NDA पांचों सीटों पर करेगा नामांकन

पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं. गठबंधन की ओर से अलग-अलग दलों के नेताओं को मैदान में उतारा जा रहा है. बीजेपी और RLM ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जदयू भी जल्द लिस्ट जारी कर सकता है.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है. वे एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है. उपेंद्र कुशवाहा 5 मार्च को नामांकन करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्पष्ट किया कि एनडीए राज्यसभा की पांचों सीटों पर नामांकन करेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उम्मीदवार होंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि रालोमो की ओर से उपेंद्र कुशवाहा नामांकन करेंगे. पांचवें प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के शिवेश कुमार का नाम सामने आया है.

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS