Tuesday, March 3, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

100 एकड़ में फैक्ट्री और करोड़ों का निवेश, बक्सर की धरती पर उतरीं दुनिया की दिग्गज कंपनियां

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट और 500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित JK Cement फैक्ट्री का उद्घाटन किया. ब्रह्मपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बना जेके सीमेंट का प्लांट करीब 100 एकड़ जमीन में फैला है. इसकी सालाना उत्पादन क्षमता तीन मिलियन टन बताई जा रही है. इस यूनिट के शुरू होने से बिहार और आसपास के इलाकों में अच्छी क्वालिटी का सीमेंट समय पर उपलब्ध हो सकेगा. इससे निर्माण कार्यों को भी रफ्तार मिलेगी.

नवानगर में 65 एकड़ जमीन पर बना कोका-कोला का बॉटलिंग प्लांट रोजाना करीब 3.24 लाख केस कोल्ड ड्रिंक तैयार करने की क्षमता रखता है. इसका निर्माण कंपनी की फ्रेंचाइजी एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड ने कराया है. अब राज्य में ही बड़े स्तर पर कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन होगा, जिससे बाहर से सप्लाई पर निर्भरता कम होगी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार नई इंडस्ट्रियल निति के तहत बड़े निवेशकों को न्योता दे रही है. इन प्रोजेक्ट से सीधे और परोक्ष रूप से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा. ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी काम के मौके बढ़ेंगे. सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में एक करोड़ रोजगार और नौकरी के अवसर पैदा करना है. ऐसे बड़े उद्योग इस लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

राजेश मिश्र

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS