Tuesday, March 3, 2026
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा पर खेसारी लाल यादव का आया बयान, जानें क्या कहा

पटना: बिहार में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है. बिहार की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों के नाम को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं. खास तौर पर भोजपुरी सिनेमा से जुड़े चेहरे को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल और तेज हो गई है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता खेसारी लाल यादव ने गायक-अभिनेता पवन सिंह के राज्यसभा जाने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. खेसारी लाल यादव ने कहा, “उन्हें बधाई. जाएं, बेहतर काम करें.” उन्होंने आगे कहा, “मैं जहां हूं बहुत खुश हूं और मुझे यहीं रहना है.” उनके इस बयान को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है.

बिहार की 5 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं. 16 मार्च को मतदान होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च तय की गई है. खास बात यह है कि 4 मार्च को होली है, यानी होली के अगले दिन ही नामांकन की अंतिम तारीख होगी.

राजेश मिश्र

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS