Saturday, April 27, 2024
  • क्या आपको दृढ़ विश्वास है कि-
  • आपकी कलम सामाजिक परिवर्तन लाने में सक्षम है?
  • यदि हां, तो सबकी आवाज को अपनी शक्ति बनाइये और
  • अपने शब्दों के अंदाज से दुनिया को बदलने की कोशिश कीजिये
  • यदि आप देश की वर्तमान दशा पर चिंतित है?
  • बेरोजगारी की वर्तमान हालत से परेशान है आप?
  • किशोर स्वास्थ्य समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा मानते हैं?
  • तो यकीन मानिये - आपके मौलिक विचार दुनिया को
  • कई तरह से बदल सकता है।
  • जुड़िये सबकी आवाज डाट कॉम से

शायद दिल्ली में बढ़ते अपराध की असली तस्वीर यही है….

राजेश मिश्र

आजाद हिंदुस्तान में वीभत्स और जघन्य घटनाये सनसनी तो पैदा करती हैं लेकिन चौंकाती नहीं है. चौंकाती इसलिये भी नहीं है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली पीढ़ियों के लिये मजबूरी है कि वे बहुत जल्द ऐसी घटनाओं को  भूल जाती है। दिल्ली की असली तस्वीर शायद यही है…

31 दिसंबर 2022

इलाका कंझावला -गहरी रात, 20 साल की एक लड़की अंजली को  2 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया, जिसके बाद उसकी लड़की की दर्दनाक मौत ने सबको सन्न कर दिया…

18 मई 2022

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड – जुर्म की एक ऐसी इबारत, जिसने जांच में पुलिस और फॉरोंसिक टीम की नींद उड़ा दी.. श्रद्धा की हत्या उसके प्रेमी आफताब ने पहले उसका गला घोटकर की, फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए 35 टुकड़े किए और अलग-अलग जगह फेंक दिए…

12  फरवरी 2022

उत्तरी दिल्ली के सन्नोठ गांव में 14 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप और फिर उसकी हत्या ने दिल्ली को स्तब्ध कर दिया. बता दें कि गाय के गोबर के बोरों के नीचे एक उस लड़की की  क्षत-विक्षत लाश मिली थी।

इसी तरह बात चाहे निर्भया कांड की बात हो या आजाद हिंदुस्तान की अन्य वीभत्स जघन्य घटनाओं की, क्रूरता की सारी हदें पार हो जाती है. लेकिन सच कहें तो अब ऐसी घटनाये सनसनी तो पैदा करती हैं लेकिन चौंकाती नहीं है. चौंकाती इसलिये भी नहीं है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली पीढ़ियों के लिये मजबूरी है कि वे बहुत जल्द ऐसी घटनाओं को  भूल जाती है।

देखिये इस ताजे वीडियो को ….. यह व्यक्ति चाकू मार रहा है . एक के बाद एक वार कर रहा है. और ये लड़की झेल रही है, लेकिन जब उस पर ईंट से वार किया जाता है तो वह कुछ ही सेकेंड में लड़की लाश बन जाती है….

जी हां आज दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. ये घटना है दिल्ली के सैक्टर 16 रोहिणी की. यह सीसीटीवी का वीडियो आपको विचलित कर सकती है लेकिन बर्दास्त कीजिए, दिल्ली की असली तस्वीर शायद यही है. दिल्ली में रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में हमले का शिकार हुई उस बदनसीब नाबालिग लड़की का नाम साक्षी था। इसें हैवानियत की हद नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे? लड़की को चाकू से 21 बार गोदा, दिल न भरा तो पत्थर से कुचल दिया.

16 साल की साक्षी को सरे राह मर्डर हो जाता है और दिल्ली देखती रहती है. शर्मनाक…. आरोपी का नाम साहिल है। उस गली से बहुत से लोग गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। ऐसे में आरोपी बेखौफ होकर वार करता रहा। जब वो फरार हो गया, तो लोगों ने वहां जाने की हिम्मत जुटाई।

इंसानियत की मौत का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता हैं भला? जिस गली में यह सनकी साहिल चाकू मार रहा था, वहां करीब 5-6 लोग और 3-4 महिलाएं दिखाई दे रही होती हैं। लेकिन किसी ने उसे हमलावर को रोकने की जहमत नहीं उठाई। एक बार फिर से नाबालिग की हत्या का यह शर्मनाक वीडियो देख लीजिए। पास से गुजरते हुये अगर दो लोग पकड़ लेते तो शायद साक्षी की जान बच जाती। इस वारदात को अंजाम देने वाले लड़के कीतस्वीर-सौजन्य ANI

पहचान साहिल के रूप में हुई है, जिसे यूपी के बुलंदशहर से अरेस्ट कर लिया गया है. आरोप है कि साहिल से लड़की की कहासुनी हो गई थी. इसी बात से वो इतना भड़का कि चाकू और पत्थर से करीब 40 वार किए गए.

गौरतलब है कि मृतका साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। वह अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी। साक्षी उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी। वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। तभी साहिल वहां आया। पुलिस के अनुसार, दोनों एक रिलेशनशिप में थे। घटनास्थल पर उनकी किसी बात पर लड़ाई हुई। साहिल ने चाकू निकाला और साक्षी पर धावा बोल दिया। साक्षी गली में गिर गई। इसके बाद तो साहिल पर जैसे शैतान सवार हो गया। उसने एक के बाद चाकू से कई वार किए। जब बदन छलनी करके मन नहीं भरा तो पत्थर उठा लिया और शव को कुचलता रहा। फिर वहां से फरार हो गया। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि पूरी वारदात के दौरान वहां से कई लोग गुजरे मगर किसी ने लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद साक्षी के परिजनों को सौंप दिया।

 

Advertisements

Live Tv

राशिफल

यह भी पढ़े
आज का मौसम

RELATED NEWS