ब्रेकंग न्यूज 25 मई 2023

 

  • जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी
  • पालम एयरपोर्ट पर बोले पीएम मोदी – ‘यह बुद्ध और गांधी की धरती हैं। हम तो दुश्मनों की भी भलाई सोचने वाले लोग हैं। हम ऐसे ही आगे बढ़ते हैं।’
  • उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल अंदाज में ट्रेन की शुरुआत
  • नई संसद का उद्घाटन ऐतिहासिक अवसर, विपक्षी दलों को शामिल होना चाहिएः सीएम योगी
  • 6 साल की एक बच्ची के साथ रेप और फिर उसका मर्डर के मामले में दिल्ली के सीरियल किलर रवींद्र कुमार को रोहिणी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई.
  • रवींद्र कुमार पर 30 से अधिक बच्चों के साथ रेप और फिर उनकी हत्या कर देने का आरोप है।
  • जापान में गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में 3 लोगों की मौत
  • नई संसद के उद्घाटन में शामिल होगी टीडीपी
  • कूनो नेशनल पार्क में चीते के 2 और शावकों की मौत
  • इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 160 से अधिक यात्री दूसरी फ्लाइट से भेजे गए दुबई
  • यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें, पावर कॉर्पोरेशन का प्रस्ताव खारिज
  • मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान और ईदगाह मामले में अब 12 जुलाई को अगली सुनवाई…
  • नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाले दलों का लोकतंत्र पर विश्वास नहींः देवेंद्र फडणवीस
  • राजस्थान में ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी की मौत; अजमेर में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जलाया.
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली धमकी और वसूली की जांच के लिए एनआईए की टीम जाएगी नागपुर.
  • उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे आज घोषित
  • गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल से दिल्ली लाया गया