फिरोजाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग महिला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

सबकी आवाज संवाददाता
फिरोजाबाद में सुधा नामक महिला की सरेआम दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कार दी गई. वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये पूरा मामला थाना उत्तर के तिलक नगर का है, सुधा को एक के बाद एक तीन गोली मारी गई, जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.
प्रिवार वालों का कहरा है कि सुधा को सर्वाइकल की परेशानी थी, इसलिए वो फिजियोथेरेपी के लिए अपने पति के साथ जा रही थी घर से बाहर आकर जैसे ही महिला मोटरसाइकिल तरफ मुड़ी हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक महिला सुधा सिंह वो हॉस्पिटल जा रही थी, अज्ञात बदमाशों द्वारा उनको गोली मार दी गई, उन्हें तत्काल यहां से हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनके पति तेजपाल सिंह से हम लोग बात कर रहे हैं, घटना के कारणों पर हम लोग गहन छानबीन कर रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिया कि शीघ्र ही इस घटना का अनावरण करके खुलासा किया जाएगा.