सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव
शेयर करें:

लेखक: Hirdesh Sharma  |   20-11-2026 06:31 AM  |   Views: 21
सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 19 नवंबर 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। 1997 बैच के IAS सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है।

2002 बैच के IAS को बनाया प्रमुख सचिव

इसी क्रम में 2002 बैच के दो आईएएस अधिकारियों डॉक्टर रोहित यादव और डॉक्टर कमलप्रीत सिंह को सचिव से पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार, डॉक्टर रोहित यादव को प्रमुख सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, जनसंपर्क विभाग एवं अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति के पद पर पदस्थ किया गया है।वे वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, जनसंपर्क विभाग एवं अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे थे। इसी प्रकार वरिष्ठ डॉक्टर कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत थे। इन चारों अधिकारियों की पदोन्नति जनवरी 2027 में प्रस्तावित थी, लेकिन सरकार ने निर्धारित समय से करीब डेढ़ माह पूर्व ही यह आदेश जारी कर दिया। इसे इन अधिकारियों की कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव के प्रति शासन के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भी समय से पहले पदोन्नति के उदाहरण रहे हैं।उल्लेखनीय है कि, केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने बीते 13 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से दोनों ही वेतनमानों में पदोन्नति के लिए दो-दो रिक्तियां निर्धारित की थीं।

1. सुबोध कुमार सिंह - सीएम के सबसे करीबीमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से पदोन्नत होकर अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव बने हैं।उनके पास अब ये जिम्मेदारियां भी रहेंगी

  • ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव 
  •  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष
  • नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त

2. निहारिका बारिक - गृह विभाग में बरकरारपदोन्नति के बाद भी वे गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी।गृह विभाग में उनकी निरंतरता को नक्सल मुक्ति के बाद की शांति व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

3. अन्य पदोन्नतियांआदेश के तहत

  • डॉ. रोहित यादव - प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत
  • डॉ. कमलप्रीत सिंह - प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत

 

पाठकों की प्रतिक्रिया

प्रकाशित टिप्पणियां

अभी कोई प्रकाशित टिप्पणी नहीं है।